राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय


राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय

चेतन मुसलिया को बनाया संयोजक 
 
राजनैतिक सम्मान एवं वार्षिक कैलेण्डर विमोचन का निर्णय
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान का वार्षिक कैलेण्डर विमोचन एवं राजनैतिक सम्मान समारोह 15 दिसम्बर रविवार को 

उदयपुर 10 दिसम्बर 2019 । अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान का वार्षिक कैलेण्डर विमोचन एवं राजनैतिक सम्मान समारोह 15 दिसम्बर रविवार को सर्वऋतु विलास स्थित दिगम्बर जैन मंदिर महावीर भवन में आयोजित किया जायेगा।

संस्थान परम सरंक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि संस्थान की कार्यकारिणी बैठक संस्थान कार्यालय में दिल्ली राज्य प्रमुख डाॅ. महावीर जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें भीण्डर चिकित्सा शिविर के विश्लेषण के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। 

समारोह में वर्ष 2020 का वार्षिक कैलेण्डर विमोचन के साथ राजनैतिक सम्मान जिसमें नगर निगम/नगर परिषद बोर्ड में नवनिर्वाचित जैन समाज के सभी पार्षदो का सम्मान किया जायेगा। 

जैन ने यह भी बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एम. रघुवीर, विमोचनकर्ता अध्यक्ष, सकल दिगंबर जैन समाज, उदयपुर शान्तिलाल वेलावत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य ट्रस्टी, दिगंबर जैन मंदिर, सर्वऋतु विलास, उदयपुर के शान्तिलाल  भोजन होंगे। समारोह के कार्यक्रम संयोजक चेतन मुसलिया को बनाया गया है।

संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने बताया कि समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न राज्यो के राज्य प्रमुख, संरक्षक, विभिन्न प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी व संस्थान के सदस्य परिवार भाग लेगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal