विरोध के चलते राहत इन्दौरी, हाशिम फिरोजाबादी को नही बुलाने का लिया निर्णय
उदयपुर 5 मार्च 2020 । शहर के भारतीय लोक कला मंडल में भींडर मित्र मंडल द्वारा आगामी 14 मार्च को होने वाले कवी सम्मलेन में शायर राहत इंदौरी और हाशिम फिरोजाबादी को बजरंग सेना मेवाड़ और अन्य संगठनो के विरोध के चलते आयोजकों ने दोनों शायरों को नहीं बुलाने का निर्णय लिया है।
भीण्डर मित्र मंडल, उदयपुर की गुरूवार को अध्यक्ष पंकज गांगावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में होली महोत्सव के अवसर पर 14 मार्च को सायं 07 बजे भारतीय लोक कला मंडल के मुक्ताकांशी मंच पर प्रतिभा सम्मान व अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन में कवि राहत इन्दौरी, हाशिम फिरोजाबादी को नही बुलाने का निर्णय लिया गया। इसके स्थान पर नये कवि की अतिशीघ्र घोषणा की जायेगी।
बैठक में सचिव नवनीत सोमानी, उपाध्यक्ष गुलाब सेन, कोषाध्यक्ष अशोक वया, सहसचिव मोहम्मद हुसैन बोहरा, मुस्तन बोहरा, देवेन्द्र चैबीसा, महावीर बोहरा, डाॅ. घनश्याम सिंह भीण्डर, जयंत चैबीसा, सुमति चंद जैन, अलीभाई बोहरा, अरविंद मालवीय, जम्बू कंठालिया, महावीर जैन, सुमति चंद जैन, महावीर वाणावत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।