हरियाणा में पूरी रात NO-पावर कट का फैसला, भीषण गर्मी में आमजन को बड़ा फायदा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में बिजली कट से भी लोग परेशान रहते है लेकिन हरियाणा सरकार ने प्रदेश वासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के ग्रामीणों के लिए बढ़ती गर्मी और उमस के बीच UHBVN ने ग्रामीण घरेलू फीडरों (RDS) के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी।
हरियाणा की सैनी सरकार ने फैसला लिया है कि अब गांवों में 'पूरी रात' बिजली की सप्लाई दी जाएगी। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है। Haryana Power Supply
नए शेड्यूल के अनुसार, हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। हिसार जोन में शाम 07:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक (लगातार साढ़े 11 घंटे रात की सप्लाई)। Haryana News
गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12:00 से शाम 04:30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और तपिश से बचाया जा सके। Haryana Power Supply
UHBVN से जारी लेटर…

इन बातों पर फोकस
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि इस शेड्यूल को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तय समय पर पूरी बिजली मिल सके। Haryana Power Supply
अधिकारियों की चेतावनी
निगम के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि इस शेड्यूल को लागू करने में कोताही बरतने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
