कच्ची बस्तियो को विकसित कर उदयपुर को स्लम फ्री सिटी बनाने का निर्णय
गन्दी बस्ती सुधार समिति की बैठक महापौर चन्द्र सिंह कोठारी एवं समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची की अध्यक्षता में आयोजित कि गयी । जिसमें कच्ची बस्तियो को विकसित कर उदयपुर को स्लम फ्री सिटी बनाने के मध्देयनजर कच्ची बस्तीयो में प्रकाश एवं लाईट, पोल लगवाने के विद्युत समिति के माध्यम से 15 लाख के कार्य स्वीकृत करने की अनुशंषा की गई एवं कच्ची बस्तियो मे पूर्व में एक करोड 31 लाख रूपये के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये थे।

उनकी कार्य प्रगति पर चर्चा की गई एवं सभी कच्ची बस्तियो में सफाई को मध्देयनजर रखते हुए स्वास्थ्य शाखा के माध्यम से डस्टबीन लगावाए जाने का निर्णय लिया गया एवं साथ ही जल व्यवस्था की चर्चा की गई एवं कच्ची बस्तियो में क्षेत्रीय पार्षद की अनुशंषा के आधार पर पनघट लगाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति सदस्य मीरा कुमारी मीणा, लवदेव बागडी, सीमा साहू, नजमा मेवाफरोश, निगम के मुकेशचन्द्र पुजारी, महेन्द्र समदानी, धर्मेन्द्र लोहार आदि मौजुद थे।