केक पर सजाये वर्ष भर की यादों को
केक पर सजाये वर्ष भर की यादों को अशोका बेकरी ग्राहकों के लिए वर्ष भर की अपनी यादों को केक पर सजाने का नये कॉन्सेप्ट ले कर आया है।

अशोका बेकरी ग्राहकों के लिए वर्ष भर की अपनी यादों को केक पर सजाने का नये कॉन्सेप्ट ले कर आया है।
अशोका बेकरी के मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका बेकरी इस कॉन्सेपप्ट के तहत ग्राहक अपनी वर्ष भर की यादों को पंाच-सात फोटो के कोलाज के साथ नव वर्ष के स्वागत के लिए बनने वाले केक पर इटेबल शीट पर तैयार करेगा ताकि उसे काटकर खाया जा सके।
इस कार्य में मुबंई के दो शेफ विशेष रूप से उदयपुर आऐंगे और इस नये कॉन्सेेप्ट को जनता के सामने रखेंगे। जनता में इसके प्रति जबरदस्त उत्साह है और अब तक करीब 125 से अधिक केक की बुङ्क्षकग हो चुकी है। नव वर्ष पर इसके अतिरिक्त रम,प्लम एवं ड्रायफू्रट केक भी पसन्द किया जा रहा है।
इस प्रकार के केेक की तैयारी के लिए दिल्ली से शेफ कासिम से सात दिन की ट्रेनिंग लेकर आने वाले विक्रम माधवानी ने बताया कि किसी भी नये प्रोडक्ट को बाजार में लंाच करने से पूर्व अशोका बेकरी उस प्रोडक्ट पर 1 माह तक जनता की राय ली जाती है और जनता द्वारा उसे पसन्द किये जाने पर ही उसे बाजार में लाच किया जाता है।
नये वर्ष में अशोका बेकरी 5 नये प्रकार के पिज्जा व 2 प्रकार के हाट डॉग लांच करेगा। अशोका बेकरी गिनीज बुक में सबसे लम्बे केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज कराने की ओर प्रयासरत है।