दंगल पर प्रसारित क्राईम अलर्ट पर लेकसिटी के दीपक शर्मा ने निभाया किरदार
उदयपुर, 26 सितम्बर 2019 । लेकसिटी के युवा कलाकार दीपक शर्मा छोटे परदे पर अपने नये-नये किरदारों के साथ लेकसिटी वासियों के मन पर अपनी लगातार अमिट छाप छोड़ रहे है। सावधान इण्डिया और क्राईम पेट्रोल के बाद युवा कलाकार दीपक शर्मा हाल ही में 23 सितम्बर को दंगल चैनल पर प्रसारित क्राईम अलर्ट में दिखाई दिए। इसमें उन्होंने ऑटो ड्राईवर के किरदार को निभाया।

दीपक ने अपने कॅरियर की शुरूआत डांस ,ड्रामा और एंकरिंग से की और अब एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का जादू चला रहे है। दीपक ने बताया कि एक कलाकार के लिए हर बार एक नया किरदार चुनौती होता है। उन्होंने बताया कि ऑटो चलाने का किरदार भी काफी चुनौती भरा था। पर दीपक यह मानते है नये-नये किरदारों से नया-नया कार्य करने की प्रेरणा और ताकत मिलती उन कामों को करने और सीखने का अनुभव होता है जो पहले कभी भी नही किया गया हो।
मीडिया मैनेजर विवेक अग्रवाल ने बताया कि दीपक को समय के साथ लगातार नये ऑफर मिल रहे है चैनल की डिमाण्ड बदलने पर सपना बिखर जाता है। लेकिन वे इस संघर्ष से काफी खुश नज़र आते हुए कहते है कि एक दिन लीड रोल के साथ ज़रूर नज़र आऊंगा। वे अपनी सफलता को लेकर काफी उत्साहित है। लेकसिटी से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से अपने आपको अत्यंत भाग्यशाली मानते हैं।