दीपावली मेला 2013: महापौर ने ली व्यवस्थाओं की बैठक
महापौर कक्ष में शुक्रवार को मेला प्रशासनिक समिति की बैठक दीपावली मेला 2013 के तहत महापौर रजनी डांगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने मेले की अब तक हुई कार्यों की जानकारी दी।
महापौर कक्ष में शुक्रवार को मेला प्रशासनिक समिति की बैठक दीपावली मेला 2013 के तहत महापौर रजनी डांगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने मेले की अब तक हुई कार्यों की जानकारी दी।
राजस्व समिति अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने मेले में हुई आय के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिये पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने के साथ निगम के होमगार्डस को यातायात सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के बारे में जानकारी दी ।
बैठक में निमंत्रण पत्रों, पास व्यवस्था एवं मेले की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा कर मेले को सफल बनाने की क्रियान्विति पर चर्चा हुई। महापौर ने मेले के संदर्भ में गठित समिति अध्यक्षों को अपनी-अपनी समिति की बैठक कर मेले की तैयारियों में जुटने हेतु कहा।
दीपावली मेला 2013 के तहत नगर निगम द्वारा दिनांक 25 व 26 अक्टूबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नगर निगम सुखाडिया रंगमंच पर शुक्रवार को स्थानीय प्रतिभाओं के आडिशन प्रारम्भ किये । मेला प्रवक्ता श्री के.के.कुमावत ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं के कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 70 प्रतिभागियों द्वारा आज रंगमंच पर अपने प्रस्तुतियां दी।
प्रस्तुति देने हेतु स्थानीय कलाकार दोपहर 3.00 बजे रंगमंच पर एकत्रित हुए; जो प्रस्तुतियां सांय 7.30 बजे तक रंगमंच पर चलती रहीं। कई प्रतिभागियों ने एकल नृत्य एवं सामुहिक नृत्य एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। पांच निर्णायकों की टीम इन कलाकारों के द्वारा दी जा रही प्रस्तुति पर अपना निर्णय दिया।
जिन प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा उन प्रतिभागियों को दुबारा प्रस्तुति हेतु निगम से सूचना दी जायेगी। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने जानकारी दी कि कल दिनांक शनिवार को एकल एवं सामुहिक गायन के प्रतिभागियों के आडिशन लिये जायेगें; जिन्हें निगम द्वारा सूचना दे दी गई है।