दीपावली मेला 14 से 23 अक्टूबर तक

नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष लगने वाला दीपावली मेला 14 से 23 अक्टूबर तक निगम परिसर में आयोजित किया जायेगा।

 | 

नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष लगने वाला दीपावली मेला 14 से 23 अक्टूबर तक निगम परिसर में आयोजित किया जायेगा।

यह निर्णय गुरूवार को निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक में लिया गया। समिति अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने बताया कि महापौर रजनी डांगी के सानिध्य में हुई  बैठक में दस दिन तक चलने वाले इस मेले के कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया।

शर्मा ने बताया कि मेले के प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाएं कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इन दो दिनों में पन्द्रह तारीख स्कुल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिये होगी। 16 अक्टूबर को स्टार सिंगर नाईट, 17 को बालीवुड नाईट, 18 को कवि सम्मेलन, 19 को लिटिल चेम्प व लाफ्टर नाईट तथा 20 को पंजाबी नाईट कार्यक्रम होंगे।

21 व 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगें लेकिन मेला विधिवत रहेगा। मेले का समापन 23 अक्टूबर की संध्या आतिषबाजी के साथ होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News