दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज होटल आमंत्रा में पारिवारीक दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। 
 | 
उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स

उदयपुर। उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज ने आज होटल आमंत्रा में पारिवारीक दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। चेम्बर की अध्यक्ष रीटा महाजन ने बताया कि इस भागमभाग की जिंदगी में यदि आपको कोई समय देता है तो जीवन में उससे बढ़़कर कोई उपहार नहीं है। इस अवसर पर तीन नये सदस्यों को पूजा हिंगड़, वैदेही पामेचा व चित्रा लोढ़ा को पिन लगाकर चेम्बर में शामिल किया गया। 

इस अवसर पर सचिव डाॅ. नीता मेहता ने सभी सदस्यों को दीपावली पर आधारित तम्बोला व कोषाध्यक्ष सुरजीत छाबड़़ा ने विभिन्न प्रकार के गेम्स खेलाया। 

कार्यक्रम में रीटा महाजन, डाॅ. नीता मेहता, पूर्वाध्यक्ष माया कुम्भट,सलाहकार लवलीन क्लेयर, ज्योत्सना, टीना सोनी, डाॅ. रीना राठौड़, दर्शना सिंघवी, एस के महाजन, सी एस राठौड़, सुभाष सिंघवी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप में फिल्मी गानें गा कर उसका आनन्द उठाया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News