फील्ड क्लब में 11 हजार दीयों से दीपावाली हुई जगमग

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रिया भट्टाचार्य, तोषा सरकार, दीक्षा टोर ने अपनी सुरीली आवाज में सुरों से समां बांध दिया। वहां उपस्थित सैकडों सदस्यों ने उनके सुरों में अपने सुर भी मिलायें। टीआरपी ग्रुप ऑफ़ गर्ल्स बैन्ड की धुन पर सभी को नाचनें पर मजबूर कर दिया।
 | 
रंगारग दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

उदयपुर 23 अक्टूबर 2019 । फील्ड क्लब में दीवावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने मिलकर 11 हजार मिट्टी के दीये जलाकर फील्ड क्लब को जगमग कर दिया।

मानद सचिव यशवन्त आंचलिया ने बताया कि फील्ड क्लब में कलात्मक दीयों का बहिष्कार करते हुए स्थानीय कला को अभिप्रेरित करने के उद्देंश्य से मिट्टी के दीयों से दीपावली को रोशन किया गया।

उपाध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रिया भट्टाचार्य, तोषा सरकार, दीक्षा टोर ने अपनी सुरीली आवाज में सुरों से समां बांध दिया। वहां उपस्थित सैकडों सदस्यों ने उनके सुरों में अपने सुर भी मिलायें।

उन्होंने बताया कि इस बार टीआरपी ग्रुप ऑफ़ गर्ल्स बैन्ड की धुन पर सभी को नाचनें पर मजबूर कर दिया।  आंचलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News