उदयपुर में दीपोत्सव पर्व की धूम आज से शुरू

धनतेरस पर माता महालक्ष्मी के दर्शन करने मंदिर में अल सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू

 | 
deepotsav

उदयपुर 10 नवंबर 2023 । शहर में तीन दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धूम आज से शुरू हो गई। पर्व के पहले दिन धनतेरस पर माता महालक्ष्मी के दर्शन करने मंदिर में अल सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। जो अगले तीन दिन तक अनवरत जारी रहेगा। 

dhanteras

माता महालक्ष्मी को आज विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। वही मंदिर परिसर सहित रंगनिवास से लेकर जगदीश चौक तक के मंदिर मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

Dhanteras

तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस पर्व में मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा और माता महालक्ष्मी की महा आरती की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News