दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में रहेगा वर्क फ्रॉम होम

 | 
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, सरकारी दफ्तरों में रहेगा वर्क फ्रॉम होम

Udaipur Times, New Delhi News : दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। PM की अपील को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई लेवल की बैठक की। इस बैठक में सीएम ने फैसला लिया है कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन वर्क फ्रॉर्म होम रहेगा। जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट कंपनियों को भी हफ्ते में दो दिन वर्क फॉर्म होम के लिए कहा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी की सलाह मानते हुए दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती की है। CM के काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां हैं, जिनमें से 2 EV हैं। New Delhi News

वाहनों में कटौती 

जानकारी के मुताबिक, CM रेखा ने कहा कि सभी मंत्रियों के वाहनों में कटौती की गई है। जहां पर संभव होगा हम लोग सार्वजनिक वाहन का भी उपयोग करेंगे। जिनका 200 लीटर पेट्रोल की लिमिट थी, उनके लिए 160 लीटर होगी। जिन्हें ढाई सो लीटर पेट्रोल मिलता था, उन्हें अब 200 लीटर दिया जाएगा। New Delhi News

समय भी बदला

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी और कर्मचारी जितना संभव होगा हर सोमवार को, मेट्रो का उपयोग करेंगे। कार्यालय का समय बदल गया है। दिल्ली सरकार के कार्यालय का समय अब 10:30 से शाम सात बजे तक रहेगा। दिल्ली नगर निगम के सभी कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम साढ़े 5:00 बजे तक काम करेंगे। New Delhi News

बैठकें ऑनलाइन होंगी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार अपनी फिजिकल बैठकों में कटौती करेगी और 50% बैठकें ऑनलाइन करेंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी अगले एक साल तक विदेशी टूर नहीं करेंगे। दिल्ली की जनता से अपील की कि सभी लोग सप्ताह में एक दिन बगैर अपने वाहन के चलें। दिल्ली सरकार अगले छह माह तक कोई भी वाहन नहीं खरीदेगी। New Delhi News

मिली जानकारी के अनुसार, 29 कॉलोनी के लिए 58 बसों का दिल्ली सरकार की और से एक रूट बनाया गया है, जो बसें उनके कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक के लिए चलेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News