दिल्ली में 29 अक्तूबर तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 | 
दिल्ली में 29 अक्तूबर तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Udaipur Times, New Delhi : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, पीडब्ल्यूडी ने करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवरों की मरम्मत का काम शुरू किया है। इसके 29 अक्टूबर तक पूरा होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार यह काम दो चरणों में किया जाएगा। फ्लाईओवरों की मरम्मत से जुड़े कार्यों में बाधा रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक बंद करने वाली है। 

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, करमपुरा शिव दास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की दिशा में जाने वाले मार्ग पर विशेष रूप से यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए वाहन चालकों से अपील है कि इस रूट से यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें। Delhi Traffic Advisory

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से बाएं मुड़कर जखीरा और रोहतक रोड की ओर जा सकते हैं। इससे करमपुरा फ्लाईओवर के आसपास संभावित भीड़ से बचने में मदद मिलेगी। पंजाबी बाग की ओर से करमपुरा-मोती नगर जाने वाले वाहन भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल से दाएं मुड़ने से बचें। Delhi Traffic Advisory

मिली जानकारी के अनुसार वह सीधे जाकर पंजाबी बाग राउंडअबाउट से दाएं मुड़कर और जखीरा रोहतक रोड की ओर जाएं। रोहतक रोड से करमपुरा-मोती नगर की ओर जाने वाले वाहन पंजाबी बाग राउंडअबाउट से रिंग रोड की ओर दाएं न मुड़ें। वे सीधे जखीरा रोहतक रोड की दिशा में आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। Delhi Traffic Advisory

बंद रहेगा फ्लाईओवर

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मरम्मत से जुड़ा पहले चरण का काम 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर (पटेल रोड) की ओर जाने वाले कैरिजवे पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके बाद 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर (पटेल रोड) से करमपुरा की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद किया जाएगा। Delhi Traffic Advisory इस दौरान बंद हिस्से पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि, वाहन चालकों को राहत देते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सर्विस रोड पर ट्रैफिक चलता रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News