Delhi High Court को मिले 7 नए जज ! अब जजों की संख्या बढ़कर हुई 50

 | 
Delhi High Court को मिले 7 नए जज ! अब जजों की संख्या बढ़कर हुई 50

Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार को दिल्ली High Court में सात नए जजों के शपथ लेने के साथ ही, कामकाज की क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली High Court में 7 नए जजों के आने के बाद अब जजों की संख्या 50 हो गई है, जबकि यहाँ कुल 60 जजों की मंज़ूरी मिली हुई है। Delhi High Court

मिली जानकारी के मुताबिक 2022 में हाई कोर्ट में काम करने वाले जजों की संख्या 47 थी।

जानकारी के मुताबिक चीफ़ जस्टिस डीके उपाध्याय ने आज जस्टिस निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को पद की शपथ दिलाई।

अब High Court में 13 महिला जज हैं।

जानकारी के अनुसार इस साल चार जज रिटायर होने वाले हैं। Delhi High Court

जस्टिस CS सुधा 8 अक्टूबर को रिटायर होंगी, जबकि जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल 18 नवंबर को रिटायर होंगे। जस्टिस मनोज जैन और गिरीश कठपालिया 2026 के आखिरी हफ़्ते में अपना पद छोड़ेंगे।

Delhi High Court को मिले 7 नए जज !

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News