ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में दिल्ली का बच्चा छत से कूदा
ब्लू व्हेल गेम की वजह से दिल्ली के एक बिजनेसमैन के इकलौते लड़के ने घर की छत से कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मामला नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार का है। लड़के को गंभीर हालत में गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मौके से मिले लड़के का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस उसके डाटा से गेम के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है। बच्चे की मां के अनुसार उनके बेटे ने भी ब्लू व्हेल गेम की वजह से ही जान दी है।

पुलिस के मुताबिक राजेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ अशोक विहार फेस-1 इलाके में रहते हैं। उनका बेटा कुश मोंटफोर्ड स्कूल में ग्यारहवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार की दोपहर कुश अपनी मां के साथ घर में था, इसी दौरान वह अपने कमरे से निकल कर छत पर जा पहुंचा और वहां घर के पिछले हिस्से की ओर कूद गया। पुलिस ने आगे बताया कि गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने कुश के परिवार वालों और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहां मौजूद चौकीदार ने परिवार वालों की मदद से कुश को नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फोर्टिस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
पुलिस अफसरों के मुताबिक, जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो लड़के को हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था, लेकिन घर की छत पर पहुंचने पर उसका मोबाइल, चश्मा और स्लीपर मिलीं। उनका कहना है कि हालत देखकर लग रहा था कि कुश खेल खेलते हुए ही छत पर गया था और वहां उसने चप्पल और चश्मा उतारा और फिर छत से कूद गया।
पड़ोसियों के मुताबिक, कुश होनहार और खुशमिजाज लड़का है और वह रोज अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में खेलने आता था। उसके दोस्तों का कहना है कि कुश बीते कुछ दिनों से गुमसुम था, लेकिन उसने भी किसी से गेम के बारे में कोई बात नहीं की। वहीं, उसके घरवालों का कहना है कि वह अक्सर पढ़ाई के लिए अपने कमरे में रहता था, जिसके चलते वह कमरे में क्या कर रहा है इस पर कभी गौर नहीं किया गया।
बीते दिनों मुंबई में एक लड़के ने ब्लू व्हेल गेम पूरा करने की कोशिश में बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद केरल में भी एक लड़के के फांसी लगाने का मामला सामने आया। उसकी मां का कहना है कि उसने ब्लू व्हेल गेम की वजह से ही खुदकुशी की है। इंदौर में भी एक लड़के ने छत से कूदकर जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन वक्त रहते उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया था। सोलापुर में एक लड़का घर छोड़कर चला गया था, जिसे परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश लिया था। दुनियाभर में इस गेम की वजह से खुदकुशी करने के 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।