दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर
Udaipur Times, Delhi Mumbai Expressway: 9 जुलाई 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के हाइवे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जिन क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है, उन क्षेत्रों में इससे रोजगार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। Delhi Mumbai Expressway
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को कोटा में कहा कि इस परियोजना में लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये की लागत से 75 से 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी तेजी से प्रगतिरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले दो वर्षों में दिल्ली से मुंबई के नरीमन पॉइंट तथा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट तक लगभग 12 घंटे में सड़क मार्ग से यात्रा संभव हो जाएगी। Delhi Mumbai Expressway
कोटा क्षेत्र को मिली महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि एनएच-52 से मुकुंदरा वाइल्ड लाइफ़ सेंचुरी को बाईपास करते हुए 8-लेन दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 550 करोड़ रुपये होगी। इसके साथ ही उन्होंने कोटा को वाया बालापुरा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी 21 किलोमीटर लंबे चार लेन ग्रीनफील्ड संपर्क मार्ग के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का कार्य आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भवानीमंडी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी डीपीआर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। Delhi Mumbai Expressway
उन्होंने कहा कि कोटा से इटावा तक चंबल नदी के समानांतर एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, जिसका नया नाम पूर्व प्रस्तावित चंबल एक्सप्रेस हाइवे के स्थान पर अटल एक्सप्रेसवे होगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि और उनकी स्मृतियों को समर्पित है। लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। Atal Expressway
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धरोहर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ़ रहा है और डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी तथा यहां विकास से संबंधित परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। Atal Expressway
उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र सहित प्रत्येक क्षेत्र में विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे का निर्माण आवश्यक है। आधुनिक सड़कें, सुरंगें और परिवहन नेटवर्क विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की भूमि ही नहीं, बल्कि प्रेरणा की भूमि है। राजस्थान सुजलाम, सुफलाम, समृद्ध और संपन्न बनें तथा गांव, गरीब, किसान और मजदूर के जीवन में समृद्धि आए। महाराणा प्रताप की इस धरती से देश के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति मिलती है। Rajasthan News
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सड़क, सुरंग और एक्सप्रेसवे जैसे अभूतपूर्व आधारभूत ढांचे का निर्माण देश की जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 80 लाख टन कचरे का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा चुका है। इसके साथ ही बायो-बिटुमिन जैसी नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। Rajasthan News
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में सड़क अवसंरचना विकास का नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर और झालावाड़ जैसे क्षेत्रों को जोड़ते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसा विश्वस्तरीय कॉरिडोर विकसित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित की जा रही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एवं भारतमाला जैसी महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएं राजस्थान के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा मुकुंदरा टनल प्रोजेक्ट आधुनिक भारतीय इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है। कठिन पठारी क्षेत्र में विश्वस्तरीय तकनीक के साथ निर्मित इस टनल में सुरक्षा और वेंटिलेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि आज भारत इंजीनियरिंग में बहुत आगे पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कोटा के जुड़ाव को सुगम बनाने के लिए कोटा (डीसीएम) रोड से उम्मेदगंज तक 4 लेन स्पर एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है। राज्य सरकार ने भी पिछले लगभग ढाई वर्षों में कोटा जिले के विकास के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। कोटा में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा शिक्षा, संस्कृति, उद्योग, कृषि और खनिज संपदा का महत्वपूर्ण केंद्र है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सतत प्रयासों तथा केंद्र सरकार के सहयोग से कोटा और हाड़ौती क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है। Delhi Mumbai Expressway Rajasthan
इससे पहले केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सड़क मार्ग से एक्सप्रेसवे के निरीक्षण के लिए बूंदी के लबान इंटरचेंज पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मार्ग में रूक कर एक्सप्रेसवे के कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित लगाई गई प्रदर्शनी में धान, सेंड स्टॉन एवं राजीविका की स्टॉल्स का अवलोकन किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, डॉ. सुरेश धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।
