दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, CBI ने 80 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा
Udaipur Times, New Delhi : दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) लेखराज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह प्रशांत विहार थाने में जांच अधिकारी के पद पर तैनात था।
CBI के मुताबिक, शिकायतकर्ता के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में आपराधिक मामला दर्ज था। आरोप है कि इस मामले में राहत देने के बदले लेखराज ने उससे 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को डराकर उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपए छीन लिए और बाकी 80 हजार रुपए अगले दिन लाने को कहा। New Delhi
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत CBI से की। एजेंसी ने 4 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने जब आरोपी को बाकी 80 हजार रुपए दिए, तभी CBI टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।