दिल्ली- यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में 20 दिन रहेंगी सर्दी की छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल ?

 | 
दिल्ली- यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में 20 दिन रहेंगी सर्दी की छुट्टियां, जाने कब खुलेंगे स्कूल ?

Udaipur Times, School Winter Vacation 2026-27 : सर्दी का आगमन हो चूका है। ऐसे में स्कूली बच्चों को सर्दियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है।ज्यादातर राज्यों में 10 से 20 दिनों का विंटर ब्रेक दिया जाता है।  वहीं, जिन इलाकों में शीतलहर या कड़ाके की ठंड पड़ती है वहां बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों को आगे भी बढ़ा दिया जाता है।  ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों की छुट्टियों शेड्यूल क्या है। 

दिल्ली में छुट्टियों का शेड्यूल ? 

राजधानी दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) के एकेडेमिक कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूलों में 01 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।  जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में शीतलहर और AQI लेवल को देखते हुए सरकारी आदेशों के तहत डेट्स में बदलाव भी हो सकता है।  वहीं, दिल्ली के कई प्राइवेट स्कूल अपने कैलेंडर के हिसाब से 23 दिसंबर से 01 जनवरी या फिर 1 से 15 जनवरी के बीच छुट्टियां करते हैं। 

उत्तर प्रदेश में छुट्टियों का शेड्यूल​​​​​​​ ? 

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में इस बार पूरे 15 दिनों का विंटर वैकेशन होगा। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के स्कूल 31 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी 2027 से दोबारा खुलेंगे।  वहीं, प्राइवेट स्कूल दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जनवरी की शुरुआत तक अपने हिसाब से छुट्टियां तय करते हैं। 

राजस्थान में छुट्टियों का शेड्यूल​​​​​​​ ? 

राजस्थान शिक्षा बोर्ड के एकेडेमिक केशन 2026-27 के अनुसार, राज्य के स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।  

जम्मू और कश्मीर में छुट्टियों का शेड्यूल​​​​​​​ ? 

कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEK) के अकादमिक प्लानर के मुताबिक, फाउंडेशनल, प्रिपरेटरी और मिडिल स्तर की क्लासेस के लिए 07 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक और कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए 14 दिसंबर 2026 से 21 फरवरी 2027 तक एक्सपेक्टेड छुट्टियां लिस्टेड हैं, जिस पर अभी सरकारी आदेश आना बाकी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News