प्रत्याशी के विरूद्ध कार्यवाही की मांग
उदयपुर शहर सीट माकपा उम्मीदवार राजेश सिंघवी ने उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी गुलाबचन्द कटारिया द्वारा जातिय आधार पर वोट मांगने व चुनाव प्रचार करने को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

सिंघवी ने बताया कि दिनांक 27 नवम्बर को नगर निगम में ब्राह्मण जाति एवं राजपूत जाति के नुमाईन्दों की बैठकें की गई एवं जातिय आधार पर प्रचार व वोट की अपील की गई, इसको लेकर कई समाचार पत्रों में खबरे भी छपी है। 27 नवम्बर को ही अल्का होटल में इस तरह का आयोजन किया गया।
सिंघवी ने प्रशासन से मांग की गई कि चुनाव आचार संहिता के तहत जातिय आधार पर वोट मांगने व प्रचार करने पर पाबंदी है।
प्रेस नोट