पानेर के 80 घरों में विद्युत कनेक्शन की माँग
पानेर ग्राम पंचायत के 80 घरों को रोशन करने के लिए विद्युत कनेक्शन की माँग की गई है। गोगुन्दा पंचायत समिति की पानेर ग्राम पंचायत के वॉर्ड-1 की वॉर्ड सभा सामुदायिक भवन में हुई जहाँ वॉर्ड पंच अणीस देवी ने सभा कि अध्यक्षता की।

सभा में वॉर्डवासियों ने बताया कि आड, गारेला व तलाई फलों के 80 घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत इन घरों को रोशन करने का प्रस्ताव लिया गया। वॉर्ड सभा में कुल 17 प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें सड़क निर्माण, भूमि समतलीकरण, मुख्यमन्त्री बी.पी.एल. आवास, सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण, चार हैण्डपम्प के प्रस्ताव शामिल हैं।
सरपंच खमाणाराम ने बताया कि पेलादड़ामें बिजली के झूलते तारों को ऊपर उठाने के लिए ए.ईएन. को पत्र लिखा जा चुका है।
प्रधानाध्यापक कालूसिंह, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी राजपूत, वॉर्ड पंच देवीसिंह, पूर्व सरपंच कालूसिंह तथा विद्या भवन स्थानीय स्वशासन एवं उत्तरदायी नागरिकता संस्थान के सह-निदेशक एच.आर. भाटी, समन्वयक भैरूलाल माली व पंचायत मित्र जगदीश मेघवाल ने वॉर्ड सभा का महत्व बताया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।