हाई कोर्ट बेंच की मांग, वकीलों का प्रदर्शन
राजस्थान उच्च न्यायलय की खंडपीठ कि उदयपुर में स्थापन की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के सभी वकीलों के द्वारा विगत 32 सालों से चलाया जा रहा है, इसी आन्दोलन के तहत आज एसो

राजस्थान उच्च न्यायलय की खंडपीठ कि उदयपुर में स्थापन की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के सभी वकीलों के द्वारा विगत 32 सालों से चलाया जा रहा है, इसी आन्दोलन के तहत आज एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने वाहन रैली का आयोजन किया और कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया।
वाहन रैली न्यायलय परिसर से प्रारंभ हुई, जो चेतक सर्किल, हाथी पोल, देहली गेट, बापू बाज़ार, सूरज पोल होते हुए जिलाधीश कार्यालय के बाहर पहुंची जहाँ अधिवक्ताओं ने मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि, हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रपोजल नहीं आया है, जबकि एसोसिएशन द्वारा करीब 32 साल से ज्ञापन दिया जा रहा है।
जोशी ने बताया की, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गाँधी उदयपुर दौरे पर आए तो मुख्य मंत्री का जमकर विरोध किया जायेगा लेकिन राहुल गाँधी का एसोसिएशन द्वारा कोई विरोध नहीं किया जायेगा।
हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के सयोजक सत्येन्द्रपाल छाबड़ा ने बताया कि, आन्दोलन के अगले चरण में कल न्यायलय परिसर पर धरना दिया जायेगा।