खेलो इंडिया के तहत राजसमंद में आधुनिक तरणताल और स्टेडियम की मांग
Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद लोकसभा सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के विषय में विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। Rajsamand News
बैठक के दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने राजसमंद संसदीय क्षेत्र की खेल संबंधी आवश्यकताओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने भीम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार, एक आवासीय खेल विद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियमों के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राजसमंद में आधुनिक तरणताल के निर्माण तथा नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमा (पंचायत समिति खमनोर) में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त आधुनिक खेल स्टेडियम विकसित किए जाने का आग्रह किया। Rajsamand News
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्र की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार को बेहतर प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजसमंद और देश का नाम रोशन कर सकें। Rajsamand News
सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उचित अवसर उपलब्ध कराए जाएं, तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के माध्यम से नई पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत हैं। Rajsamand News
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सांसद द्वारा रखे गए सुझावों एवं मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। Rajsamand News
