बलात्कारी कांस्टेबलों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
कल ऋषभदेव में 2 पुलिस कांस्टेबलो द्वारा एक महिला पुलिस कर्मी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के विरोध में आज कलेक्ट्री के बाहर उदयपुर नागरिक संठन एवं आम नागरिको द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

कल ऋषभदेव में 2 पुलिस कांस्टेबलो द्वारा एक महिला पुलिस कर्मी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के विरोध में आज कलेक्ट्री के बाहर उदयपुर नागरिक संठन एवं आम नागरिको द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
गौरतलब हैं कि ऋषभदेव थाना परिसर में बने पुलिस क्वाटर में गुरुवार शाम को दो कांस्टेबल भीमसिंह और किशोर सिंह ने एक महिला पुलिसकर्मी की चौदह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ “रक्षक ही बने भक्षक” के नारे लगाए तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन दे कर माँग की है कि इस मामले का 7 दिनो में अनुसंधान कर चालन पेश किया जाए, और इसकी सुनवाई विशेष फ़ास्ट ट्रेक अदालत में की जाए जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके तथा सभी थानों में महिला पुलिसकर्मी व महिला फरियादी के लिए उचित सुरक्षा प्रदान की जाए।
