राजस्थान में पेट्रोल एवं डीजल पर वेट घटाने की राज्य स्तरीय मांग

 | 
Rajasthan Petroleum Dealers Association demanding VAT reduction on petrol and diesel amid rising fuel prices

उदयपुर 21 मई 2026 । देशभर में आग लगाती पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के बीच राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल एवं डीज़ल पर वैट में कटौती करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। Rajasthan Petroleum Dealers Association

आपको बता दे की राजस्थान में पेट्रोल पर 29.04% एवं डीज़ल पर 17.30% वैट लगता है।  जब जब पेट्रोल डीज़ल कीमतों में वृद्धि होती है तब तब स्वतः ही वैट में भी वृद्धि हो जाती है। 

1 अप्रैल 2026 को डीजल पर वैट 13.04 रूपये था जबकि रोड सेस 1.75 था जबकि 15 मई 2026 को डीजल पर वैट 13.49 रूपये था जबकि रोड सेस 1.75 वहीँ  19 मई 2026 को डीजल पर वैट 13.62 रूपये और रोड सेस 1.75 हो गया है। Rajasthan petrol diesel VAT cut

इसी प्रकार 1 अप्रैल 2026 को पेट्रोल पर वैट 23.22 रूपये था जबकि रोड सेस 1.50 था जबकि 15 मई 2026 को पेट्रोल पर वैट 23.96 रूपये था जबकि रोड सेस 1.50 वहीँ 19 मई 2026 को पेट्रोल पर वैट 24.17 रूपये और रोड सेस 1.50 हो गया है। Petrol diesel price hike Rajasthan

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पदाधिकारियों ने मांग रखी की जिस प्रकार केंद्र सरकार ने आमजन के हितो को देखते हुए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रूपये से 3 रूपये एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रूपये से 0 (शून्य) कर दिया है उसी प्रकार प्रदेश में भी पेट्रोल डीजल पर वैट में कटौती कर राज्य की जनता को राहत दी जानी चाहिए।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News