महिला सफाई कर्मचारियों को सड़क पर नहीं लगाने की मांग

उदयपुर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने की मांग

 | 
यदि मांगे नहीं मानी गई तो नगर निगम के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा

उदयपुर। उदयपुर जिले में लंबे समय से महिला सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर साफ सफाई के लिए लगाया जाता है। जिससे आए दिन दुर्घटना बने रहने की आशंका रहती है इसी के चलते पटेल सर्कल पर भी पुष्पा बाइक की दुर्घटना हो गई जिससे उन्हें चोटें भी आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इसी के चलते अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल खोखावत ने मांग की है की नगर निगम में कार्यरत किसी भी महिला सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर साफ सफाई के कार्य में नहीं लगाई जाए। 

उन्होंने कहा की यदि मांगे नहीं मानी गई तो नगर निगम के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा । इसी के साथ उन्होंने कहा सोमवार को आयुक्त महोदय से मुलाकात की जाएगी और इस गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News