प्रमोद मेहता के हत्यारों को शीघ्र पकडने की मांग

दवा व्यवसाई प्रमोद मेहता की हत्या के बाद अभी तक हत्यारों के पुलिस की पकड मे ना आने और लगातार बढ रही चेन चोरी की वारदातो के खिलाफ एक बार फिर जैन सोश्यल गु्रप एका द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 | 

एका के कॉर्डिनेटर मोहन बोहरा ने बताया कि जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल के रूप मे उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष अनिल नाहर, एका के पीआरओ आर.सी. मेहता, जितेन्द्र हरकावत, हरकलाल दुग्गड एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और कहा कि अल्पसंख्यक प्रमोद मेहता के हत्यारों को शीघ्र पकडने को लेकर 8 जून को भी सकल जैन समाज ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था।

उसके अगले ही दिन शहर मे तीन चेन चोरी की वारदातें हुई जिससे लगता है कि जैन समाज को चोरो और अपराधियों द्वारा जान बूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। अगर शीघ्र ही प्रमोद मेहता के हत्यारों और चेन चोरों को नही पकड़ा गया और मृतक के परिवार को मुआवजा राशि नही दी गई तो तो जैन समाज मे एक असंतोष और असुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News