शिक्षक के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश सहसंगठन मंत्री सुन्दर जैन एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर वया के नेतृत्व में ऋषभदेव तहसील के शिक्षक के हत्यारे को पकड़ने के लिए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञाप
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश सहसंगठन मंत्री सुन्दर जैन एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर वया के नेतृत्व में ऋषभदेव तहसील के शिक्षक के हत्यारे को पकड़ने के लिए जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
जिलामंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता ने बताया कि, लालुराम मीणा वरिष्ठ अध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय उगमणों का कोटड़ा तहसील ऋषभदेव, जिला उदयपुर को किन्हीं अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कस्बे के बाहर बुलाया, परिचित का फोन होने से लालुराम बाईक लेकर रवाना हो गया तथा रास्ते में किन्हीं अज्ञात असामाजिक तत्वों ने श्री मीणा को धारदार हथियार से गला काट दिया तथा शव मौके पर ही फेंक कर चले गये। इस प्रकार शिक्षक की हत्या करने से जिले भर के शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय उदयपुर ने संगठन के पदाधिकारियों को बताया कि शिक्षक के हत्यारे को पकड़ने की तफ्तीश जारी है और शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में नगर अध्यक्ष नरेन्द्र आमेटा, भैरूलाल तेली, शंकर गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल पंचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम दवे, चन्द्रशेखर परसाई, जिला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल श्रीमाली आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
