दोषी डॉक्टर को सेवा मुक्त करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कल ऍम.बी हास्पिटल में इलाज कराने आई 55 वर्षीया महिला रोगी के साथ रेजिडेंट डाक्टर द्वारा कथित मारपीट करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अंजुमन तालीमुल इस्लाम के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और मांग की कि दोषी चिकित्सक को तुरंत प्रभाव से सेवामुक्त […]

 | 
दोषी डॉक्टर को सेवा मुक्त करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कल ऍम.बी हास्पिटल में इलाज कराने आई 55 वर्षीया महिला रोगी के साथ रेजिडेंट डाक्टर द्वारा कथित मारपीट करने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अंजुमन तालीमुल इस्लाम के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और मांग की कि दोषी चिकित्सक को तुरंत प्रभाव से सेवामुक्त किया जाए।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि जहीरूदिन सक्का तथा अंजुमन तालीमुल इस्लाम संगठन के सचिव फारुख हुसैन ने बताया हमने ऍम.बी हास्पिटल में महिला के साथ हुई घटना को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया है, अगर इस बाबत कोई निर्णय नही लिया गया तो मोर्चा द्वारा आन्दोलन किये जा सकते है जिसमे सभी समाज द्वारा विरोध किया जाएगा ।

कल मुखर्जी चौक निवासी जाहिदा बानो के साथ ऍम.बी हास्पिटल में इलाज के दौरान डाक्टर सुधीर मालू द्वारा किए दुर्व्यवहार के खिलाफ आज कलेक्ट्री के सामने प्रदर्शन किया गया तथा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ कारवाई कि मांगी की ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News