'भूमि के बदले भूमि' के वादे को जल्द पूरा करने की मांग
गुर्जर सेवा संघ, उदयपुर की ओर से आज भूमि के बदले भूमि दिलाने को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

गुर्जर सेवा संघ, उदयपुर की ओर से आज भूमि के बदले भूमि दिलाने को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि, ग्राम भुवाणा के विस्तार योजना के अंतर्गत भूमि 1990 से अवाप्ति की कार्यवाही में है, इस भूमि का न्यास द्वारा कभी भी न तो मुआवजा दिया गया और न ही कभी विधिवत कब्ज़ा लिया गया। मौके पर आज भी मूल मालिक का कब्ज़ा चला आ रहा है, जबकि इस भूमि के खातेदारों ने अन्य खातेदारो के समान 90 बी के तहत नियमन के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये थे लेकिन प्रन्यास द्वारा इसी ख़ारिज कर दिया गया।
भुवाणा गाँव के रामनारायण धायभाई ने बताया कि, गाँव में 95% खातेदारों के नियमन के पट्टे जारी हो चुके हैं परन्तु कुछ खातेदारों के साथ जानबूझ कर भेदभाव किया गया। इसके साथ ही मुआवजे के बदले 25% विक्सित भूमि देने का प्रावधान भी किया गया है और बाद में कई खातेदारों को भूमि दी गई जबकि कुछ खातेदारों को भूमि नहीं दी गई।
पीडितो कहना है कि उनको भूमि के बदले भूमि दिए जाने के वादे को पूरा किया जाए एंव यदि उन्हें जल्द ही भूमि नहीं दी गई, तो गाँववासियों की ओर से उग्र आन्दोलन किया जायेगा।