सिटी रेल्वे स्टेशन में खिडकी को दोपहर में खोलने की मांग
स्टेशन सलाहकार समिति, उदयपुर के सदस्य जिनेन्द्र शास्त्री ने ए.आर.ओ. हरफुलसिंह चौधरी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिटी रेल्वे स्टेशन में दीपावली पर्व की वजह से यात्रियो की आवाजाही बढी है। खिड़की नम्बर 3 दोपहर 2 से 4 बजे तक बन्द रहती है उस समय पूरे स्टेशन में एक खिडकी ही खुली रहने […]
स्टेशन सलाहकार समिति, उदयपुर के सदस्य जिनेन्द्र शास्त्री ने ए.आर.ओ. हरफुलसिंह चौधरी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिटी रेल्वे स्टेशन में दीपावली पर्व की वजह से यात्रियो की आवाजाही बढी है।
खिड़की नम्बर 3 दोपहर 2 से 4 बजे तक बन्द रहती है उस समय पूरे स्टेशन में एक खिडकी ही खुली रहने से यात्रियो के रिजर्वेशन के लिए लम्बी कतार लग जाती है।
कभी कभी तो डेढ सौ से दो सौ यात्री रिजर्वेशन के लिए कतार में खड़े रहते है। जिससे वहां कार्यरत कर्मचारी को भी बहुत दिक्कतो का सामना करना पडता है। शास्त्री ने सुझाव दिया है कि दोपहर 2 से 4 बजे तक खिडकी नम्बर 3 खुली रखने से यात्रियो का भार कम होगा और यात्रियों को कतार में भी खड़ा नही रहना पडेगा। शास्त्री ने खिडकी नं. 3 को दोपहर में खुला रखने की मांग की है।
