राजस्थान विद्यापीठ के रजिस्ट्रार को हटाने की मांग

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कार्यवाहक रजिस्ट्रार सी.पी. अग्रवाल एवं सेवानिवृत कार्यकर्ताओं को तत्काल हटाने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को ज्ञापन दिया।

 | 

कार्यकर्ताओं ने मांग की रजिस्ट्रार सी.पी. द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाया एवं उन्हे परेशान किया जा रहा है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने विद्यापीठ के सभी विभागों को बंद कराया गया। परीक्षा को इस बंद से मुक्त रखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक रजिस्ट्रार एवं सेवा निवृत कार्यकर्ताओं को नहीं हटाया जाता तब तक विद्यापीठ के सभी विभाग बंद रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, आशीष डी नन्दवाना, डॉ. पायस जॉन, लहरनाथ, रोहित कुमावत, राम भंवर, सुरेश चावरिया, जितेन्द्र सिंह, शेतान सिंह झाला, महेन्द्र सिंह, राजकुमार चौधरी, हर्ष दाधीच, रतन डांगी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News