समाज में नारी के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित किया
ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्थान में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में नारी के विभिन्न रूपों को नृत्य एवं अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चित्रित किया गया। विद्यार्थियों ने विश्व के विभिन्न प्रांत एवं कार्य शैली में नारी चित्रण को भी अभिनीत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित रंगमंच निर्देशक अरमोहिन्दर पुरी थे। जहाँ नितेश मंनोति ने बालिका पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं सृष्टि नागदा ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका, प्राचीन समय में महिलाओं की स्थिति एवं वर्तमान समय में उनकी स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। सोनम नाटा ने अपने पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन में भारतीय आधुनिक महिलाओं के योगदान को दिखाया। इस अवसर पर चिराग सोनी ने कविता की प्रस्तुति दी ।
समारोह में पुरी ने कहा कि नारी में वह शक्ति है जो उसे लक्ष्य प्राप्त कर सफलता के मुकाम पर ले जाती है। खून की हर बूंद में माँ है, माँ हमारे हर क्षण साथ है। नारी बेटी, माँ, पत्नी, मित्र हर स्वरूप में अपनी सार्थकता सिद्ध करती है। हर पुरूष के लिए नारी का सम्मान सर्वोपरी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विजयी रही छात्राओं की घोषणा अतिथि द्वारा की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर अनिता गवारिया ने ‘पुलिस’ का व द्वितीय स्थान पर किरण रेगर ने ‘गुजराती महिला’ तथा तृतीय स्थान पर रागिनी ने ‘राजपूतानी’ का किरदार निभाया । कार्यक्रम का संचालन छात्र लोकेश खटीक ने किया। अंत में धन्यवाद की रस्म जीवन लौहार द्वारा ज्ञापित की गई ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal