कब्जे हटाने के विरोध में प्रदर्शन

शहर के चित्रकुटनगर स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में सरकार भूमि से नाजायज कब्जे हटाये जाने के विरोध में आज सैंकडों क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्री के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

 | 
कब्जे हटाने के विरोध में प्रदर्शन

शहर के चित्रकुटनगर स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में सरकार भूमि से नाजायज कब्जे हटाये जाने के विरोध में आज सैंकडों क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्री के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

कच्ची क्षेत्र से सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्री पहुंची थीं।

क्षेत्रवासियों का कहना था कि उनके द्वारा पिछले करीब 6 माह पूर्व सरकारी भूमि पर कब्जा किया था, जिसको कुछ दिनो पूर्व प्रशासन की ओर से हटा दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि सरकार के द्वारा कुछ समय पूर्व सभी कब्जेधारियो कों पट्टे दिये थे।

उसी को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कब्जा किया था, लेकिन कुछ दिन पूर्व प्रशासन ने कार्यवाही करते हुये कब्जे हटा दिये थे। महिलाओ का कहना था कि शहर में भूमिमाफिया और महंगाई के चलते प्लॉटों के दाम इतने बढ गये है कि आम आदमी का शहर में प्लॉट लेना नामुनकिन सा हो गया है; इसी के चलते लोगो के द्वारा सरकारी भुमियों पर कब्जा किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News