विलिनीकरण के विरूद्ध बैंक कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों द्वारा प्रदर्शन

यूनाइटेड फाॅर्म ऑफ़ सिंडिकेट बैंक एम्पलोयी यूनियन एवं सिंडिकेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आव्हान पर शहर के सभी बैंको के कर्मचारीयों एवं अधिकारियों ने सिंडिकेट बैंक के केनेरा बैंक में प्रस्तावित विलय के विरोध में आज प्रातः 9.00 बजे सिंडिकेट बैंक के क्षैत्रिय कार्यालय रेती स्टैण्ड के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।

 | 

बैंककर्मी सरकार के बैंकों के आपस में विलीनिकरण की नीती के विरूद्ध आक्रोषित थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व डी के जैंन संयोजक कुलदिप सहारिया, क्षेत्रीय सचिव एवं बी एल अग्रवाल सचिव ने किया।

प्रदर्शन के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंको के विलिनीकरण की नीति देश हित व जन हित में नही है और न ही बैंक कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों के हित मे है। विलिनीकरण से बैंको कि शाखाएँ बंद होगी जिससे ग्राहको को परेशानी होगी। शाखाओं के बंद होने से कर्मचारियो एवं अधिकारीयों के नियम विरूद्ध स्थानान्तरण, छंटनी व जबरन सेवानिवृति आदि समस्याएँ उत्पन्न होगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में बैंको कि ज्यादा से ज्यादा शाखाएँ खोली जानी चाहिए जिससे बैंक विहीन क्षेत्रों मे नागरीकों को बैंकिग सुविधा मिल सके न कि शाखाएँ बन्द करनी चाहिए। उन्होने सरकार से बैंको के विलिनीकरण प्रक्रिया को तुरन्त रोकने कि मांग की अन्यथा आगे अनिश्चिकालीन हडताल का रास्ता अपनाना पडेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News