राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन
आज राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,उदयपुर ने पूर्व में दिए माँग पत्र पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर कलेक्ट्री के आगे प्रदर्शन करते

आज राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,उदयपुर ने पूर्व में दिए माँग पत्र पर सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने पर कलेक्ट्री के आगे प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, उदयपुर के जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह राव ने बताया कि कर्मचारी समिति ने कई बार प्रशासन को अपनी समस्याओ से अवगत कराया है, परन्तु हर बार अनदेखी हो रही है। राव ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में कर्मचारियों को केन्द्र समान ग्रामीण भत्ते सहित सभी प्रकार के भत्ते देने, संविदा व ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग, एंव सहायक कर्मचारियो को कनिष्ठ लिपिक पद पर भर्ती हेतू पदोन्नति कोटे को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किये जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने यह नई पेंशन निति को समाप्त कर पूर्व पेंशन निति यथावत रखे जाने की मांग भी की।
