भष्ट्राचार व महंगाई के खिलाफ मा क पा का प्रदर्शन
देश मे बढते भष्ट्राचार व अव्यस्थाओ को लेकर शुक्रवार को माक्सवादी कम्यूनिष्ट पार्टी (माकपा) की ओर से जिला कलेक्ट्री के बाहर धरना देते हुए प्रधानमत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान माकपा की ओर से सभा का आयोजन किया गया। सभी माकपा पदाधिकरियो के साथ सैकडो की संख्या मे आस-पास के गावो से आये लोगो ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
| May 31, 2013, 16:30 IST

माकपा जिला कमेटी के सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि पिछले कई समय से देश की जनता के द्वारा मूलभूत मांगो को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है, लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कदम नही उठाया जा रहा है, जिससे देश के लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
सभा के दौरान सिंघवी ने भाजपा व कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए आपसी मिलीभगत के कारण देश मे भूखमरी, बेरोजगारी भष्ट्राचार व मंहगाई सहित कई समस्याएं बढ रही है। इन समस्यओ को लेकर सरकार का रुख गंभीर नही है और न ही कोई ठोस कदम उठा रही है, जिससे इसका असर सीधा जनता पर पड रहा है।
इस दौरान सिंघवी ने शहर की छोटी बस्तियो के नियमन की भी बात उठाते हुए बताया कि प्रशासन के द्वारा इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।