पुस्कालय में किताबों की कमी को लेकर प्रदर्शन
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय के विज्ञान महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तको की कमी को लेकर आज छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर पुस्तकालय बंद करवाया।
The post
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविध्यालय के विज्ञान महाविद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तको की कमी को लेकर आज छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर पुस्तकालय बंद करवाया।
विज्ञान महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रोहित सुथार ने बताया कि, जुलाई माह से से छात्रों के दवारा पुस्तको के कमी की बात कही जा रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन को की और से कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। पुस्तकालय में किताबे ना होने के कारण विद्यार्थियों को बाजार से किताबे खरीदनी पड़ रही है।
छात्रों के प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त डीन ए.के. गोस्वामी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सात दिनों के अन्दर सारी पुस्तके उपलब्ध हो जाएगी। लाईब्रेरिअन पी.एस. राजपूत ने बताया कि पुस्तको के लिए यूनिवर्सिटी से 2.5 लाख रूपये पास हो गए है अब स्टाफ काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें पुस्तके खरीदने का निर्णय लिया जाएगा।