मांगो को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के आव्हान पर आज बैंककर्मीयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बैंक तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने प्रदर्शन दोपहर में हुए भोजनावकाश में किया और सरकार से मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

एसोसिएशन के संयोजक डी.के जैन ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन, आंदोलन का ही एक हिस्सा है। एसोसिएशन के दवारा 25 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की जानी थी पर केंद्रीय श्रम आयोग से हुई बातचीत के बाद उसे स्थगित कर दिया गया है।
पिछले कई समय से बैंककर्मियों द्वारा पांच प्रमुख मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल की जा रही है, जिनमे एसबीआई में सहयोगी बैंकों का विलयीकरण, सरकार द्वारा किए जा रहे एक तरफा़ निर्णय, सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियां, सार्वजनिक बैंकों का विलयीकरण, कॉर्पोरेट क्षेत्रों को बैंक खोलने का लाइसेंस देना शामिल है।