राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस पर दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
उदयपुर, 7 नवंबर 2019। लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा आज राष्ट्रीय टूथ ब्रशिंग दिवस के उपलक्ष्य में जवाहर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेसेफिक दंत चिकित्सालय एवं महाविद्यालयों के सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष राजश्री सोमानी ने बताया कि शिविर में बच्चों को दांतों की सफाई एवं ब्रश करने का तरीका बताया गया तथा बच्चों को गुटखा खाने से होने वाले नुकसान के बारें में जानकारी दी।
डाॅ.सुरेश दशोरा एवं मृदुला टांक व 10 सदस्यों की टीम द्वारा बच्चों की जांच की गई तथा 250 बच्चो को ब्रश एवं पेस्ट वितरण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी, चार्टर अध्यक्ष लायन प्रणीता तलेसरा, क्लब मेंटर लायन शांता किशनानी, लायन प्रेरणा कोठारी, लायन अनिता सुराणा, संतोष मेहता, लायन आभा लोढ़ा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।
