दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

फेम फोर्स मितवा सोसायटी ने किया आयोजित 
 | 
170 बच्चों के दांतो की जांच कर उन्हें डेंटल किट वितरीत किये। 

उदयपुर। फेम फोर्स मितवा सोसायटी ने आज गोवर्धनविलास स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया। जिसमें 170 बच्चों के दांतो की जांच कर उन्हें डेंटल किट वितरीत किये। 

सोसायटी अध्यक्ष तृप्ति मोदी ने बताया कि यह शिविर डाॅॅ. सोनल कोठारी व पेसिफिक डेंटल एवं रिसर्च सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। 

उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से 26 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरूस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर सृष्टि लोढ़ा, पूजा अरोरा, शिवानी मेहता, सुधा सोनी आदि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News