गीतांजली डेंटल द्वारा ‘डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन

उदयपुर में आज राष्ट्रीय दन्त चिकित्सक दिवस उपलक्ष्य में गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा एक दौड़ 'डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन किया गया। आज प्रातः 6 बजे फतेहसा

 | 
गीतांजली डेंटल द्वारा ‘डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन

उदयपुर में आज राष्ट्रीय दन्त चिकित्सक दिवस उपलक्ष्य में गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा एक दौड़ ‘डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन किया गया। आज प्रातः 6 बजे फतेहसागर झील के छोर से ‘डेन्टथाॅन 2018’ की शुरुआत की गयी जो नीमच माता मंदिर छोर पर समाप्त हुई। डेन्टथाॅन का शुभारंभ गीतांजली मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ एफएस मेहता एवं गीतांजली डेंटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डाॅ निखिल वर्मा ने किया।

गीतांजली डेंटल द्वारा ‘डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन

यह दौड़ इंडियन डेंटल एसोसिएशन की उदयपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। डेन्टथाॅन फतहसागर के प्रथम छोर से नीमच माता मंदिर तक आयोजित की गई। इसमें उदयपुर के सभी दन्त महाविद्यालयों से 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डाॅ निखिल वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, कार्यकर्ताओ एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

गीतांजली डेंटल द्वारा ‘डेन्टथाॅन 2018’ का आयोजन

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News