हरियाणा में डिप्टी CMO 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB टीम की बड़ी कार्रवाई
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB की टीम ने नूंह के डिप्टी CMO डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुनहाना-शिकरावा रोड पर मोहन भट्ठा के पास की गई। स्वास्थ्य विभाग में इस गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग एक सप्ताह पहले पुनहाना स्थित निजी अस्पताल लबुजा को सरकारी दवाएं मिलने और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में सील किया गया था। अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। Haryana News
मांगे 5 लाख रुपए
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि डॉ. मनप्रीत सिंह ने अस्पताल की सील खुलवाने और संचालक का नाम मुकदमे से हटवाने के लिए 5 लाख रुपए मांगे थे, अस्पताल संचालक तौफीक निवासी अलावलपुर ने इस संबंध में ACB से शिकायत की। Haryana News शिकायत के बाद ACB ने जाल बिछाकर आज डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
ACB की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
