चर्मरोग निदान एंव सौन्दर्यता निखार शिविर कल

रोटरी क्लब उदयपुर एवं डॉ. पण्ड्या चर्मरोग क्लिनिक के साझे में रविवार 14 सितम्बर को प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक हिरणमगरी से. 5 प्रभातनगर स्थित डॉ. पण्ड्या चर्मरोग क्लिनिक पर चर्म रोग निवारण एंव सौन्दर्यता निखार शिविर आयोजित किया

 | 

रोटरी क्लब उदयपुर एवं डॉ. पण्ड्या चर्मरोग क्लिनिक के साझे में रविवार 14 सितम्बर को प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक हिरणमगरी से. 5 प्रभातनगर स्थित डॉ. पण्ड्या चर्मरोग क्लिनिक पर चर्म रोग निवारण एंव सौन्दर्यता निखार शिविर आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष डॉ.बी.एल.सिरोया ने बताया कि शिविर में चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष पण्ड्या चर्मरोग का निदान करेंगे वहीं डॉ. हासन पण्ड्या एवं डॉ. फुलवती पण्ड्या प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये मस्से निकालने सफेद दाग हटाने,मोटापा कम करने, अनचाछे बाल हटाने का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

क्लब सचिव डॉ. नरेन्द्र धींग ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये कोलोन एक्यूप्रेशर बेड पर फिटनेस के जरिये मोटापा कम करने का तरीका बताया जाएगा। इसके अलावा शिविर में कमर दर्द एंव मधुमेह को कम करने का भी प्रयास किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News