इच्छा ने बताया उदयपुर को स्विट्ज़रलैंड
कलर्स चैनल के सीरियल उतरन में इच्छा की भूमिका निभाने वाली अदाकारा टीना दत्ता आज फतहपुरा स्थित 'मंगलम' साड़ी शोरूम के उद्घाटन के लिए उदयपुर पहुंची। इच्छा को देखने के लिए उनके प्रशंसको ने घंटो इंतजार किया।

कलर्स चैनल के सीरियल उतरन में इच्छा की भूमिका निभाने वाली अदाकारा टीना दत्ता आज फतहपुरा स्थित ‘मंगलम’ साड़ी शोरूम के उद्घाटन के लिए उदयपुर पहुंची। इच्छा को देखने के लिए उनके प्रशंसको ने घंटो इंतजार किया।
दोपहर 12.30 टीना समारोह स्थल पर पहुंची जहा सभी लोगों ने उसकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे, टीना ने सभी का अभिवादन कर सभी को धन्यवाद दिया।
‘इच्छा’ टीना दत्ता उतरन सीरियल की मुख्य किरदार थी, इसे दर्शको ने काफी पसंद भी किया था। टीना का किरदार अब उतरन में ‘मीठी’ के किरदार के रूप में होंगा।
टीना ने शोरूम का फीता काटा और वहाँ की साड़ियों को भी देखा, उसने खुद के लिए कुछ साडियाँ भी खरीदी। इच्छा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह पहली बार उदयपुर में आयी हैं, और जेसा उसने सुना था उदयपुर उससे भी ज्यादा खुबसुरत हैं। इच्छा ने उदयपुर को स्विट्ज़रलैंड जैसा बताया।



