मनरेगा के कार्यों में पाई गई भारी अनियमितताओ का ब्यौरा

मनरेगा के कार्यों में पाई गई भारी अनियमितताओ का ब्यौरा

उदयपुर 25 मई 2019, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा गठित अधिकारियों के दल द्वारा पंचायत समिति लसाडिया की ग्राम पंचायत लसाडिया, धोलिया, टटाकिया एवं ओबरा में मनरेगा में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में निम्न अनियमितताऐं पाई गई

 

मनरेगा के कार्यों में पाई गई भारी अनियमितताओ का ब्यौरा

उदयपुर 25 मई 2019, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा गठित अधिकारियों के दल द्वारा पंचायत समिति लसाडिया की ग्राम पंचायत लसाडिया, धोलिया, टटाकिया एवं ओबरा में मनरेगा में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में निम्न अनियमितताऐं पाई गई

  • सिल्टिंग ऑफ़ माता वैली एनीकट कार्य, ग्राम पंचायत लसाडिया – निरीक्षण में मेट कार्यस्थल पर नहीं मिला। हाजरी भी नहीं भरी हुई थी। 57 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे, तारीख 18 से 23 तक मस्टरोल में कोई हाजरी नहीं भरी गयी थी। मौके पर 2 श्रमिक पाये गये और 11 एवजी श्रमिक पाये गये। मेट को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश जारी किये गये। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये। छाया व पानी की व्यवस्था थी।
  • एनीकट पर गाद निकासी कार्य, ग्राम पंचायत लसाडिया – निरीक्षण में मेट कार्यस्थल पर मस्टरोल पर सहित पाया गया। 34 श्रमिकों को मस्टरोल जारी किया गया था। आज प्रातः कनिष्ठ सहायक द्वारा निरीक्षण में 22 श्रमिक पाये गये थे, परन्तु अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में 13 श्रमिक ही पाये गये। मेट को चेतावनी दी गयी । मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये। छाया व पानी की व्यवस्था थी।
  • बंदरिया पुलिया से हीरिबेरी संपर्क सडक कार्य, ग्राम पंचायत लसाडिया – मौके पर कार्य बंद पाया गया। तीन दिवस के मस्टरोल जारी है परन्तु कार्य प्रारंभ नहीं किया गया । ग्राम रोजगार सहायक एवं कनिष्ठ सहायक को नोटिस जारी किये जा रहे है। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये।
  • साकडिया से काला मुर्गा मगरा साकरिया से काला मगरा संपर्क सडक निर्माण, ग्राम पंचायत टटाकिया:- निरीक्षण के दौरान मेट कार्यस्थल पर उपस्थित था। 98 श्रमिकों का मस्टरोल जारी किया गया था किन्तु मौके पर 26 श्रमिक ही पाये गये। 23 एवजी श्रमिक पाये गये । मेट के खिलाफ कार्यवाही करने एवं ग्राम रोजगार सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
  • सडक ऊंटाला माता से कुण्डीया फलां, गांव रेल माउडी, ग्राम पंचायत टटाकिया – निरीक्षण के दौरान मेट मस्टरोल सहित कार्यस्थल पर उपस्थित था। विकास अधिकारी द्वारा मेट का नाम जोडे बगैर की मस्टरोल जारी कर दिया गया। 85 श्रमिकों का मस्टरोल जारी किया गया और मौके पर केवल 17 श्रमिक पाये गये, उसमें से भी 2 एवजी श्रमिक थे। संबंधित मेट एवं कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये।
  • संपर्क सडक वडेरा फलां से रावत बोर तक, ग्राम पंचायत टटाकिया:- निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य बंद पाया गया। 64 श्रमिकों का मस्टरोल जारी किया गया था। संबंधित मेट के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये।
  • सडक मय पुलिया निर्माण कार्य, धोलिया से कूणं, ग्राम पंचायत धोलिया:- 128 श्रमिकों का मस्टरोल जारी किया गया था। मौके पर 28 श्रमिक ही पाये गये। 2 एवजी श्रमिक पाये गये। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये। मेट कार्यस्थल पर नहीं पाया गया। 42 श्रमिकों का मस्टरोल लेकर कार्यस्थल से गायब था। उक्त मेट के खिलाफ एवं लोक निर्माण विभाग के स्टाॅफ के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
  • एनीकट सुदृढीकरण कार्य पाल नाका, धोलिया देवी के खेत के पास, गांव धोलिया, ग्राम पंचायत धोलिया:- निरीक्षण में कार्य पर 33 श्रमिकों का मस्टरोल जारी किया गया । मौके पर केवल 19 श्रमिक उपस्थित थे एवं 6 श्रमिक एवजी पाये गये। मेडीकल किट एवं साईन बोर्ड कार्यस्थल पर नहीं पाये गये।
  • कुंडी का नाका एवं खबडी का नाका, एनीकट, ग्राम पंचायत धोलियाः- कार्य पर 45 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और कार्यस्थल पर 29 श्रमिक पाये गये। परन्तु मौके पर कार्य बंद पाया गया।
  • सडक लसाडिया से कारछा कुडी, लोक निर्माण विभाग का कार्य, ग्राम पंचायत ओबरा:-मौके पर कार्य बन्द पाया गया। इस कार्य पर 211 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे । संबंधित लोक निर्माण विभाग के स्टाॅफ को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा गठित अधिकारियों के दूसरे दल द्वारा पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत पाल सराडा, सुरखण्ड का खेडा, सल्लाडा एवं बडगांव में मनरेगा में चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में निम्न अनियमितताऐं पाई गई

  • संपर्क सडक मय पुलिया निर्माण पीपला मेन रोड से होडा कलां होते हुए रसुलिया तक, ग्राम पंचायत पाल सराडा:- इस कार्य पर 27 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 12 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।
  • संपर्क सडक सेमारी मेन रोड से हुरियातलाई से ढोलकी मंगरी तक, पंचायत पाल सराडा:- इस कार्य पर 32 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 19 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।
  • चारागाह विकास कार्य, ग्राम पंचायत सुरखण्ड का खेडा:- इस कार्य पर 50 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 37 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।
  • संपर्क सडक मय पुलिया फुहनी वाला से कटारिया मंगरी तक, पंचायत पाल बडगांव:- इस कार्य पर 45 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 16 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।
  • संपर्क सडक साकर में अम्बावत पुरा में राजकीय विद्यालय मरावाना स्कूल तक पंचायत पाल सल्लाडा:- इस कार्य पर 30 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 13 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।
  • संपर्क सडक वागिला छापर से उपला हाट तक, ग्राम पंचायत बडगांव:- इस कार्य पर 40 श्रमिकों के मस्टरोल जारी किये गये थे और 24 श्रमिक उपस्थित पाये गये। मेट मय मस्टरोल कार्यस्थल पर उपस्थित था।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal