निश्चय बने राजस्थान के पहले कॉयाकिंग, केनोईंग कोच

कयाकिंग और केनोईंग खेलों मे राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अब उदयपुर के बच्चें भी अपनी प्रतिभा को दिखा पायेंगे, और इसके लिए उन्हे प्रशिक्षण लेने के लिए राजस्थान से बाहर भी नही जाना पडेंगा। उदयपुर के उदयमान राष्ट्रीय खिलाडी निश्चय सिंह चौहान को राजस्थान कयाकिंग एण्ड केनोंईंग एसोसिएशन द्वारा राजस्थान मे प्रशिक्षक के रूप मे नियुक्त किया है।

 | 

निश्चय ने इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित एनआईएस मे डिप्लोमा प्राप्त किया है और अब कयाकिंग एवं केनोईंग खेल मे अपना भविष्य बनाना चाह रहे बच्चों को रोजाना सुबह और शाम फतहसागर पर प्रशिक्षण देते है। सांई प्रशिक्षक और निश्चय के कोच दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि कयाकिंग और केनोईंग खेलों को राजस्थान राज्य क्रिडा परिषद द्वारा भी मान्यता मिल चुकी है, जिससे इस खेल मे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले खिलाडियों को भी आने – जाने सहित अन्य खर्चे सरकार द्वारा वहन किये जायेंगे।

निश्चय के कयाकिंग और केनोईंग मे राजस्थान के पहले कोच बनने पर राजस्थाान कयाकिंग केनोईंग एसोसिएशन के सचिव आर.के. धाबाई, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, महेश पिम्पलकर, त्रिलोक वैष्णव आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News