राजसमंद के कुंवारिया को ₹14 करोड़ से अधिक की विकास सौगात

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया शिलान्यास-लोकार्पण
 | 
Rajsamand News

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 14 जुलाई 2026। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंवारिया में ₹14 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि विधायक मद से भील मोहल्ला, आकोदिया खेड़ा, कीर मोहल्ला, नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर, पूर्बिया मोहल्ला तथा श्मशान घाट स्थित इमलियों के बाग में सामुदायिक भवनों एवं सराय निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया गया। Rajsamand News

इसके अतिरिक्त पंचायत मद से मेन रोड मिंडा वाली से भैरूजी बावजी मंदिर तक सी.सी. सड़क निर्माण कार्य तथा डी.पी. पोल से बस स्टैंड मोड़ तक सी.सी. सड़क निर्माण का शुभारंभ किया गया। वहीं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक नवीन विद्यालय (हर की मगरी) के मरम्मत कार्य एवं श्री शनिदेव जी मंदिर से मियाराम जाट के घर तक सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। Rajsamand News

उन्होंने बताया कि बजट वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ₹12 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंवारिया का शिलान्यास तथा नीलकंठ महादेव मंदिर से अम्बेडकर सर्किल तक ₹2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल पथ का भी शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, बेहतर सड़क संपर्क और आधुनिक सामुदायिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। Rajsamand News

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनमानस की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों का आत्मीय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। Rajsamand News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News