देवेन्द्र मीणा ने उदयपुर ग्रामीण से भरा नामांकन, पार्टी की ओर से अभी नाम घोषित नहीं

शहर में अब चुनावी रंग जमने लगा है, आज भी उदयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेसी नेता देवेंद्र मीणा ने अपना नामांकन भरा है। इस सीट पर वर्तमान में विधायक सज्जन कटारा हैं।

The post

 | 
देवेन्द्र मीणा ने उदयपुर ग्रामीण से भरा नामांकन, पार्टी की ओर से अभी नाम घोषित नहीं

शहर में अब चुनावी रंग जमने लगा है, आज भी उदयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेसी नेता देवेंद्र मीणा ने अपना नामांकन भरा है। इस सीट पर वर्तमान में विधायक सज्जन कटारा हैं।

नामांकन के बाद देवेंद्र मीणा ने बातचीत में बताया कि उन्होंने शुभ मुहुर्त के हिसाब से आज नामांकन दाखिल किया है। मीणा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जल्द ही उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारेगी और चुनाव में जीत कर जल्द ही वे क्षेत्र में विकास करेंगे।

मीणा के समर्थन में पहले उनके समर्थक टाउनहॉल में एकत्र हुए, जहाँ से रैली के रूप में होकर देहलीगेट चौराहे पहुंचे। दोपहर में अपने शुभ मुहूर्त के अनुसार ही मीणा ने जिला कलेक्ट्री में अतिरक्त जिला कलेक्टर, शहर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

उदयपुर ग्रामीण सीट पर लम्बे समय से कटारा परिवार का कब्जा मौजूद है। वर्तमान में  यहाँ पर पूर्व मंत्री स्व. खेमराज कटारा की पत्नी सज्जन कटारा विधायक है।कटारा के देहांत के बाद से उनकी पत्नी ही यहाँ से विधायक है, वही कटारा के पुत्र विवेक कटारा भी इस बार यहाँ से दावेदारी कर रहे हैं।

देवेन्द्र मीणा के टाउन हॉल से लेकर देहली गेट तक निकले जुलुस में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया और उनके हाथ में कांग्रेस के झंडे भी थे, इस दौरान कई कांग्रसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

वहीँ, कल भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु कुमार शास्त्री के निवास पर भाजपा और कांग्रेस के ब्राह्मण नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें नेताओं का कहना था कि, संभाग में अधिकतर सीटें तो आरक्षित है, बची हुई सीटों पर भी एक समुदाय के लोग ही ज्यादा हैं और इसे समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

कांग्रेस की तीसरी सूची के कुछ ही दिनों में आने की संभवना है, जिसमें उदयपुर सीट के दावेदार के सामने आने को लेकर उत्सुकता है। बीजेपी की ओर से भी वल्लभनगर सीट पर ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को उतारने की मांग की जा रही है।

दूसरी ओर, मेवाड़ से एक भी मुस्लिम समुदाय को टिकिट नहीं देने से मुस्लिम सामुदाय में भी नाराजगी है, इसी को लेकर कल मुस्लिम महासभा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News