श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी मे झूमे भक्त


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी मे झूमे भक्त

बांके बिहारी श्री कृष्ण कन्हैया लाल का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व रिद्धि सिद्धि चेरिटेबल ट्रस्ट और अपना परिवार की और से पूरे हर्षोउल्लास के साथ सेक्टर 14 स्थित मिराज मोर्निंग के पास मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव का आगाज वृन्दावन के कलाकारों द्वारा ‘‘जय गणेश देवा जय गणेश देवा....., से किया गया और उसके बाद भजनों की प्रस्तुति के दौरान ‘‘मेरी इतनी विनती है राधा रानी कृपा बरसाए रखना......, ‘‘ बांके बिहारी कजरारे मोटे - मोटे तेरे नैन...,गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी मे झूमे भक्त

बांके बिहारी श्री कृष्ण कन्हैया लाल का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व रिद्धि सिद्धि चेरिटेबल ट्रस्ट और अपना परिवार की और से पूरे हर्षोउल्लास के साथ सेक्टर 14 स्थित मिराज मोर्निंग के पास मनाया गया। कृष्ण जन्मोत्सव का आगाज वृन्दावन के कलाकारों द्वारा ‘‘जय गणेश देवा जय गणेश देवा….., से किया गया और उसके बाद भजनों की प्रस्तुति के दौरान ‘‘मेरी इतनी विनती है राधा रानी कृपा बरसाए रखना……, ‘‘ बांके बिहारी कजरारे मोटे – मोटे तेरे नैन…,गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पं. स्कन्द कुमार पंड्या ने जन्मोत्सव के दौरान व्यास पीठ से श्री कृष्ण जन्म का सुन्दर वर्णन किया। रात ठीक 12 बजे पं. स्कन्द कुमार पंड्या ने जैसे ही देवकी के आठवें गर्भ के रूप मे कान्हा का जन्म होना, वासुदेव द्वारा कान्हा को सर पर रख कर यमुना नदी पार करना प्रसंग को सुनाते हुए ‘‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…, भजन गाया वैसे ही झांकी के रूप मे वासुदेव कृष्ण को टोकरी मे रख कर भक्तों के बीच पहुचें। इसके साथ ही जन्मोत्सव की बधाईयां देने का दौरा शुरू हुआ और कलाकरो ने ‘‘लल्ला की सुन के मै आई, जशोदा मैयाा दे दे बधाई…, गीत की प्रस्तुति से इस दृश्य को और भी अदभूत कर दिया। सभी भक्तों ने टोकरी मे सो रहे सुंदर से कान्हा के पैर छूकर उनका दर्शन किया।

Click here to Download the UT App

राधा-कृष्ण रूपरूप संग भक्तो ने खेली फूल होली

श्रीकृष्ण जन्म के बाद वृन्दावन की फूल होली का मंचन किया गया। ट्रस्ट के चेयरमेन ललित तिवारी, काॅ – फाउंडर प्रीति तिवारी, ट्रस्टी ईशान पंड्या, हेमेन्द्र रावल ने राधा- कृष्ण रूवरूप कलाकारों पर पुष्प वर्षा कर फूल होली की सुंदर सी झांकी निर्मित की। इस मंचन के साथ ही कलाकारो द्वारा ‘ फूल से सज रहे है वृन्दावन बिहारी….,‘‘ आज बिरज मे होली रे रसिया…, भजन गया, जिसके साथ ही 100 किलो पुष्पो से ढके राधा-कृष्ण ने भी फूल होली के आनंद को बढाते हुए भजनो पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया। पांडाल मे सभी भक्तो ने राधा-कृष्ण के साथ फूल होली खेलते हुए वृन्दावन की होली को जीवंत कर दिया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी मे झूमे भक्त

मटकी फोड मे दिखा युवाओं का उत्साह

जन्मोत्सव के तहत सबसे अंत मे मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन देर रात डेढ बजे तक हुआ। मटकी फोड प्रतियोगिता मे 5 टीमो ने हिस्सा लिया और विजेता टीम को ट्रस्ट द्वारा 2100 रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

नन्हे कान्हैया को दिया पुरस्कार

जन्माष्टमी के पर्व पर श्री कृष्ण के वेश मे आये 5 साल तक के सुंदर- सुंदर बच्चों को ट्रस्ट द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिये गये।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal