खाटू श्याम भजन संध्या में भक्तिमय हुए श्रद्धालु
श्री राम मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा 7वीं वार्षिक खाटू श्याम भजन संध्या शनिवार को नगर निगम परिसर मे आयोजित हुई। भजन संध्या की शुरूआत स्वप्रज्जवलित अखण्ड ज्योत व महाआरती से हुई।
श्री राम मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा 7वीं वार्षिक खाटू श्याम भजन संध्या शनिवार को नगर निगम परिसर मे आयोजित हुई। भजन संध्या की शुरूआत स्वप्रज्जवलित अखण्ड ज्योत व महाआरती से हुई।
भजन संध्या को लेकर शनिवार शाम तक भक्तो के द्वारा तैयारियां की गईं थी। इस दौरान परिसर का नजारा अलौकिक व वातावरण संगीतमय धुनों से धार्मिक हो गया। इस दौरान बाहर से आये कलाकारों के दल ने भजन गाये, और बाबा के भक्तों ने जमकर भजनों का आनन्द लिया।
संध्या के दौरान बाबा के लिए 80 फीट लम्बे व 40 चौड़े व 61 फीट ऊँचे मंच का निर्माण किया गया था, जिसमें झुले मे प्रभु श्याम को सजाया गया। कोलकता से से लाये बाबा के श्याम के शीश पर नवनिर्मित स्वर्ण मुकुट के साथ स्वर्णभूषणो के हीरा-जवाहरात से श्रृंगार किया गया था।